FAU-G game
चीन में बने पॉपुलर मोबाइल गेमिंग ऐप पबजी पर बैन के दो दिन बाद ही अक्षय कुमार ने FAU-G यानी फौजी गेम लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह गेम खेलने वालों को देश के जवानों के बलिदान के बारे में भी जानकारी देगा। यह अक्षय कुमार का पहला गेमिंग वेंचर है।
केंद्र ने 2 सिंतबर को पबजी समेत 118 चाइनीज ऐप्स को बैन कर दिया था। सरकार ने कहा था कि इनसे भारत की सुरक्षा को खतरा है।
- सरकार ने 2 सितंबर को 118 चीनी ऐप्स को बैन किया था, इनसे देश की सुरक्षा को खतरा बताया गया था
- अक्षय ने कहा FAU-G गेम आत्मनिर्भर भारत मूवमेंट का हिस्सा, ये प्लेयर्स को जवानों की शहादत बताएगा
- अक्षय ने इंस्टाग्राम पर लिखा है- पीएम मोदी के आत्मनिर्भर मूवमेंट को सपोर्ट करते हुए इस एक्शन गेम का प्रेजेंट करते हुए गर्व हो रहा है। निडर और एकता की मिसाल गार्ड्स - फौजी। एंटरटेनमेंट से इतर इस खेल में प्लेयर्स हमारे सैनिकों के सैक्रिफाइज को जान सकेंगे। इस मोबाइल गेम से मिलने वाले रेवेन्यू का 20 फीसदी हिस्सा भारत के वीर ट्रस्ट को डोनेट किया जाएगा
- फौजी गेम के बारे में फिलहाल इतनी ही इन्फॉर्मेशन सामने आई है। यह गेम तब लॉन्च किया जा रहा है, जब पबजी पर बैन लगा दिया है। पबजी भारत में बेहद पॉपुलर था। इसे देश में करीब 17.5 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया था।
ट्विटर पर टॉप ट्रेंड कर रहा फौजी
अक्षय के इस गेम के बारे में शेयर करते ही यह ट्विटर पर टॉप ट्रेंड करने लगा। FAU-G यानी फौजी गेम को विशाल गोंदाल के इंडिया गेम्स और बैंगलुरु के एनकोर गेम्स ने मिलकर तैयार किया है। इंडिया ट्रेंडिंग में आते ही महज एक घंटे के अंदर इस पर करीब 20 हजार से ज्यादा ट्वीट्स किए जा चुके हैं।
Comments
Post a Comment